व्यक्ति ने बेटे की चाह में पत्नी और 2 बेटियों को डुबोकर मार डाला
RNE Network.
शर्मनाक। मानवता के लिए एक शर्मनाक घटना सामने आई है। पुरुष सत्तात्मक समाज की मानसिकता का विकृत उदाहरण कई बार देखने को मिलता है और हर समझदार व्यक्ति का सिर इससे शर्म के कारण झुक जाता है।
21 वीं सदी में बेटे और बेटी में अब कोई फर्क नहीं रह गया है। बेटियों ने बेटों से ज्यादा बड़ी उपलब्धियां अर्जित कर यह साबित किया है कि ' हमारी बेटियां बेटों से कम नी है ' । उसके बाद भी पुरुष सत्तात्मक समाज की जड़ता मिट नहीं सकी है।
तेलंगाना के हमनकोंडा में एक व्यक्ति ने गर्भवती पत्नी और दो बेटियों को स्विमिंग पूल में डुबोकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक दो बेटियों के पिता अजहरुद्दीन को जब पता चला कि पत्नी के गर्भ में बच्ची है तो उसने गर्भपात का प्रयास किया, लेकिन पत्नी ने इस बात का विरोध किया। इसके बाद आरोपी पत्नी और बच्चियों को घुमाने के बहाने स्विमिंग पूल ले गया और धक्का देकर डुबो दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

