मराठी सहकर्मी महिला के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
Updated: Nov 17, 2025, 10:11 IST
RNE NETWORK
महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक हिंदी भाषी व्यक्ति को पीटने की खबर सामने आई है। इस हिंदी भाषी युवक को मनसे कार्यकर्ताओ ने पीटा है।
नवी मुंबई के वाशी इलाके में मनसे कार्यकर्ताओं ने एक हिंदी भाषी व्यक्ति रमेश शुक्ला की पिटाई की। आरोप है कि उसने अपनी मराठी महिला सहकर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया। मनसे नेता बालासाहेब शिंदे ने उसे कार्यालय बुलाकर मारपीट की और महिला से भी थप्पड़ लगवाए। बाद में लिखित माफीनामा भी लिया गया।

