Movie prime

नशे में धुत शराबी ढाणी में घुसा, मारपीट कर जबरन दुराचार किया

 
आरएनई,नोखा। घर में अनाधिकृत रूप से घुसकर चाकू की नोक पर विवाहिता से दुराचार करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर वालों से मारपीट की ओर विवाहिता को जान से मारने की धमकी देकर चाकू की नोक जबरन दुराचार किया। घटना नोखा थाना क्षेत्र की है। नशे में धुत शराबी ढाणी में घुसा, मारपीट कर जबरन दुराचार किया ये है पूरा मामला नोखा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडिता ने रिपोर्ट में बताया कि वह थाना क्षेत्र के गांव में बनी ढाणी में अपनी मां के साथ रहती है। 22 फरवरी की शाम करीब 7 बजे वह, उसकी मां और बहन ढ़ाणी में बैठी थी। इस दौरान भोलाराम पुत्र नारायणराम नायक हाथ में लाठी लिए उनकी ढाणी में घुसा। वह शराब के नशे में धुत था। नशे में धुत शराबी ढाणी में घुसा, मारपीट कर जबरन दुराचार किया उसने आते ही गाली गलौच करते हुए उसकी मां और बहन के साथ मारपीट करना शुरू किया, तो दोनों डर कर बाहर भाग गई। बाद में आरोपी ने उसे पकड़कर ढ़ाणी में अंदर खींच लिया और उससे बलात्कार करने लगा। उसके शोरगुल मचाने पर उसकी बहन उसे छुड़ाने के लिए बीच में आई तो आरोपी उसके पीछे चाकू लेकर भागा, उसने भागकर जान बचाई। नशे में धुत शराबी ढाणी में घुसा, मारपीट कर जबरन दुराचार कियाइस दौरान दो लोग और आ गए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। आरोपियों ने जाते समय उनको धमकी दी कि इस घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। नशे में धुत शराबी ढाणी में घुसा, मारपीट कर जबरन दुराचार किया

FROM AROUND THE WEB