Movie prime

मथुरा में फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर 2.4 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

 

RNE Network.
 

मथुरा में पुलिस ने सीबीआई और क्राइम ब्रांच के फर्जी अधिकारी बनकर 2.4 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 9 मोबाइल, 9 सिम, 3 पेन कार्ड, 2 आधार कार्ड और 11 बैंक खाते बरामद किए गए। पकड़े गए सभी आरोपी कम उम्र के हैं। एसपी क्राइम अवनीश मिश्र ने बताया कि गोविंद नगर की रहने वाली अरुण गिगरज ने 23 दिसंबर को साइबर थाने में शिकायत दी थी।

उन्होंने बताया कि अज्ञात नंबर से फोन आया और कॉलर ने खुद को सीबीआई और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। फिर मनी लांड्रिंग और बैंक खातों की जांच के बहाने फर्जी नोटिस भेजकर 2 करोड़ 4 लाख रुपये की ठगी की गई। साइबर थाना प्रभारी रफत मजीत ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी शातिर और पहले से ही 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी डिजिटल अरेस्ट का इस्तेमाल कर लोगों को आसानी से धोखा देते थे।

FROM AROUND THE WEB