Movie prime

क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा, 37 हजार से ज्यादा की साइबर ठगी

 

RNE Network.

साइबर क्राइम की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पहले अपना बनकर पैसे मांगे जाते थे। बाद में ओटीपी पाकर पैसे निकाल लिए जाते थे। उसके बाद तो लोगों को ठगने और उनका धन हड़पने का अनेक तरीके सामने आ गए। हॉउस अरेस्ट जैसे कृत्य करके भी लोगों को ठगा जाता है।
 

ये ठग अक्सर अधिक उम्र के बुजुर्गों या महिलाओं को अपने अपराध का शिकार बनाते हैं। केंद्र सरकार लगातार इनके खिलाफ कड़े कानून बना रही है और जागरूकता का अभियान भी चला रही है, मगर ये अपराध रुक नहीं रहे।
 

सिरोही के सनपुर गांव में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर गेलाराम रेबारी से 37178 रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कह लिंक भेजा और ओटीपी पूछकर राशि ट्रांसफर कर ली।

FROM AROUND THE WEB