Movie prime

बम की धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने पकड़ा, अनंत चतुर्दशी को मुंबई दहलाने की धमकी दी थी

 

RNE Network.

अनंत चतुर्दशी के दिन मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाला पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। इस शख्स ने वाट्सएप पर पुलिस को मैसेज भेजकर धमकी दी थी कि अनंत चतुर्दशी के दिन मुंबई में धमाके किये जायेंगे।
 

इस शख्स ने धमकी में कहा कि 26 / 11 के मुंबई हमले की तरह ही धमाके होंगे, मुंबई दहल जायेगा। धमकी देने वाले ने गाड़ियों में आरडीएक्स होने तक की बात कही थी। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस सक्रिय हो गयी।
 

हालांकि मुंबई पुलिस ने पहले ही यह आशंका जता दी थी कि ये धमकी फर्जी है। फिर भी मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर धमकी देने वाले की तलाश शुरू कर दी गयी। अनंत चतुर्दशी के दिन मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाले शख्स को नोएडा पुलिस ने शनिवार को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अश्विनी कुमार सुप्रा के रूप में हुई है।