Movie prime

Daughters Day पर नवजात झाड़ी में मिली, टाइगर फोर्स ने हॉस्पिटल पहुंचाया

 

RNE Lunkaransar-Bikaner.

पूरी दुनिया आज Daughters Day यानी बेटियों पर गर्व करने का दिन मना रही है वहीं बीकानेर जिले में एक माँ ने अपनी कोख से जन्म देते ही नवजात को मरने के लिए छोड़ दिया। शुक्र है कि झड़ियों में फेंकी गई बच्ची सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिल गई। वे पहले गांव के हॉस्पिटल ले गए। वहाँ हालत ठीक नहीं हुई तो मेडिकल कॉलेज से जुड़े बीकानेर के PBM Pediatric Hospital पहुंचाया। यहाँ डॉक्टर्स ने NICU में भर्ती कर इलाज शुरू किया है।

मामला यह है : 
घटना राजस्थान के बीकानेर जिले में लूणकरणसर तहसील के कालावास गांव की है। यहाँ एक नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंके जाने की सूचना पर Tiger Force संस्था चलाने वाले महिपालसिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। बच्ची को हॉस्पिटल ले गए। बच्ची धूल से सनी थी और झड़ियों से चोटें भी लगी थी। गांव के हॉस्पिटल में वाली गांव के हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर्स ने हायर सेंटर रेफर किया।
जन्मदात्री माँ ने छोड़ा, दूसरी ने अपना दूध पिला बचाना चाहा : 
बेसहारा बिलखती बच्ची को दूध या पोषण की जरूरत थी। ऐसे में गांव के हॉस्पिटल में ही एक नव प्रसूता टीना पत्नी पुखराज ने अपना दूध पिलाने का प्रयास किया लेकिन चोटों और जन्म के बाद से पोषण नहीं मिलने से कमजोर बच्ची दूध नहीं पी सकी।
PBM Hospital रैफर : 
लूणकरणसर हॉस्पिटल के प्रभारी डॉक्टर वीरेंद्र मांझू ने नवजात को ऑक्सीज़न सपोर्ट पर रखा। प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बीकानेर के PBM Hospital रैफर कर दिया। ऐसे में महिपालसिंह खुद गाड़ी ले इस नवजात को लेकर PBM हॉस्पिटल पहुंचे जहां बच्ची को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

FROM AROUND THE WEB