Movie prime

शाहदरा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान विवाद, यात्री की पीट-पीटकर हत्या

 

RNE Network.

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की पीट - पीटकर हत्या कर दी गयी।
 

मृतक की पहचान बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर तीन पर योग एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हुई जब यात्री ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज धामा योग एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल डिब्बे में चढ़ने की कोशिश कर रहा था।
 

तभी कुछ यात्रियों के साथ उसका विवाद हो गया, यात्रियों के बीच भारी धक्कामुक्की शुरू हो गयी। विवाद इतना बढ़ गया कि अन्य यात्रियों ने पंकज पर लातों और घूसों से बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले के दौरान पंकज अचेत होकर गिर पड़ा। घायल पंकज धामा को तुरंत नजदीकी जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

FROM AROUND THE WEB