Movie prime

पुणे हत्याकांड: राजा रघुवंशी केस से प्रेरित थी सिया? पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

 

RNE Netwok.

पुणे के लोहागढ़ किले की 400 फीट गहरी खाई में धकेलकर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले की जांच में कई खुलासे हुए हैं।
 

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सिया गोयल ने हत्या से पहले करीब 19 दिन तक साजिश रची और इंटरनेट पर जानकारी जुटाई। पुलिस ने उसके घर से छिपाया दूसरा मोबाइल फोन बरामद किया है। 
 

पुलिस के अनुसार, सिया इंटरनेट पर इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की जानकारी लगातार पढ़ रही थी। जून 2025 में मेघालय में गहरी खाई में धकेलकर रघुवंशी की हत्या हुई थी। आरोप है कि पत्नी सोनम ने प्रेमी राज के साथ मिलकर राज के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची। आशंका है कि सिया भी हत्या के उस पैटर्न को समझकर केतन की हत्या की प्लानिंग कर रही थी। 

हत्या के बाद सामान्य व्यवहार:

सिया 18 जून को हत्या के अगले ही दिन केतन के घर पहुंची और परिजनों को सांत्वना देते हुए यहां तक कहा कि ' आप हिम्मत रखिये, केतन हमें देख रहा है '। 18 जून से 23 जून को गिरफ्तारी तक सिया और चेतन सामान्य जीवन जीते रहे। सिया और चेतन 16 जुलाई तक यरवदा जेल में न्यायिक हिरासत में है। 

' पुलिस महिलाओं को भी पीटती है क्या ? '

सिया ने पुलिस हिरासत को लेकर भी इंटरनेट पर खोजबीन की थी। सिया ने गूगल पर यह तक सर्च किया था कि ' क्या पुलिस हिरासत में महिलाओं को भी पीटा जाता है ? ' जांच में पता चला है कि सह आरोपी और कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी एक ही मोबाइल में दो नम्बर इस्तेमाल कर सिया से कोड वर्ड में बातचीत किया करता था।

FROM AROUND THE WEB