राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम ने सुप्रीम कोर्ट में खुद को बताया बेगुनाह
Jul 10, 2026, 09:11 IST
RNE Network.
बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मामला कोर्ट में आते ही एक नए मोड़ पर आ गया है। इस हत्याकांड में राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया गया था। यह हत्याकांड इस समय देश की सुर्खियों में है, क्योंकि रिश्तों की हत्या के मामले में इस केस को देखा जा रहा है।
अखबारों की सुर्खियों में यह हत्याकांड अब भी छाया हुआ है। राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर खुद को बेगुनाह बताया है। उसने कहा है कि उसे झूठा फंसाया जा रहा है और सबूतों से छेड़छाड़ की कोई संभावना नहीं है। वह जमानत की सभी शर्तों का पालन कर रही है।

