Movie prime

Crime News : प्रेमिका की दूसरे से शादी होते देख प्रेमी ने हमला कर दिया!

दुल्हन वरमाला पहना रही थी, प्रेमी स्टेज पर पहुंचा और कर दी वारदात!
 

RNE Network.
 

शादी समारोह चल रहा था। दुल्हन वरमाला पहनाने जा रही थी। अचानक एक युवक स्टेज पर चढ़ा और दुल्हन के सामने जा खड़ा हुआ। तेज आवाज हुई तो पहले लोगों ने इसे पटाखे की आवाज माना लेकिन कुछ ही क्षणों में दुल्हन थी और स्टेज पर आया युवक गोली चलाकर भाग गया था।


 

यह घटना बक्सर में हुई। शादी के जयमाल के समय प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर गोली चला दी, जिससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही गिर गई। घायल लड़की का इलाज वाराणसी हॉस्पिटल में किया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। परिवार के लोगों का कहना है कि तेज आवाज सुनकर पहले लगा कि पटाखे फूट रहे हैं। लेकिन जब देखा गया तो पता चला कि आरती को गोली लगी है। मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई और घायल लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
 

बच्ची के घर वाले पुलिस से न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और आरोपी की तलाश में सक्रिय हो गई है। घटना से आसपास के लोग भी सकते में हैं और विवाह समारोह का यह खुशी का मौका अब सदमे में बदल गया है।

FROM AROUND THE WEB