Movie prime

शर्मनाक! सरकारी डॉक्टर 1800 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 

RNE Network.

शर्मनाक ! चिकित्सक होना भारतीय समाज में बड़ी बात माना जाता है। उसे लोग भगवान के समान दर्जा देते हैं। क्योंकि वही तो व्यक्ति को पीड़ा से मुक्ति दिलाता है और जीने का पूरा अवसर देता है। परिजन एक चिकित्सक के हाथों अपनों को सौंपकर निश्चिन्त होते हैं। मरीज भी डॉक्टर के पास पहुंचने के बाद बिना इलाज ही यह महसूस करने लगता है कि अब उसका कुछ भी नहीं बिगड़ेगा।
 

मगर, स्वार्थ व धन कमाने की अंधी दौड़ ने चिकित्सक के पेशे को भी पेशेवर बना दिया। अब केयी डॉक्टरों को जरा सी भी झिझक नहीं होती पैसा मांगते हुए। अनेक डॉक्टर ऐसे हैं जिनको सरकार भारी तनख्वाह देती है, मगर फिर भी वे बेशर्मी से इलाज के लिए रिश्वत मांग मरीज की मजबूरी का लाभ उठाते हैं।
 

ऐसा ही एक मामला राजसमंद से सामने आया है। एसीबी ने आरके हॉस्पिटल में कार्यरत जूनियर स्पेशलिस्ट ( सर्जरी ) डॉ पंकज जैन को 1800 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। डॉ जैन ने मरीज के पुत्र की आंख के पास सिस्ट हटाने के माइनर ऑपरेशन के बदले 2000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

FROM AROUND THE WEB