एसआई भर्ती पेपर लीक: 10 हजार का इनामी आरोपी भवानी शर्मा गिरफ्तार
Jul 8, 2026, 09:53 IST
RNE Network.
वर्ष 2021 की एसआई भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एसओजी ने लम्बे समय से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी भवानी शर्मा को गिरफ्तार किया।
एडीजी विशाल बंसल के अनुसार कोटपूतली निवासी आरोपी भवानी शर्मा ने परीक्षा से पहले लीक हुई प्रश्न - उत्तर पढ़कर लिखित परीक्षा दी थी। उसे यह पेपर उसके रिश्तेदार संदीप कुमार लाटा के माध्यम से तत्कालीन आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा से उपलब्ध कराया गया था। लीक प्रश्न पढ़कर हिंदी में 200 में से 178 . 13 अंक व सामान्य ज्ञान में 200 में से 165 .14 अंक प्राप्त किये और परीक्षा पास की थी।

