Movie prime

Bihari Lal Bishnoi की गाड़ी पर पत्थर फेंके, कांच टूटा

 

RNE Nokha.

बीकानेर के नोखा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए हैं। बिश्नोई की गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस हमले संदिग्ध तीन आरोपियों को राउंड अप कर पूछताछ की जा रही है।
दरअसल कल रात रासीसर टोल प्लाजा से पूर्व विधायक बिश्नोई गुजर रहे थे। बताया जाता है कि 
टोल पर तैनात कर्मचारी ने अज्ञात भारी वस्तु फेंकी थी। इससे पूर्व विधायक बिहारी बिश्नोई की गाड़ी का कांच टूट गया।
हादसे में गाड़ी सवार किसी को नुकसान नहीं हुआ। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। पुलिस ने मौके के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। तीन टोल कर्मचारियों को पुलिस ने राउंडअप किया है।

FROM AROUND THE WEB