जोधपुर से ISIS का संदिग्ध गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथ फैलाने का आरोप
RNE Network.
आतंकी संगठन आईएसआईएस ;इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरियाद्ध के खतरनाक तार जोधपुर से भी जुड़े मिले हैं। जोधपुर निवासी जीशान ;(19) पुत्र मोबिन यहां आईएसआईएस हैंडलर के तौर पर काम कर रहा था। वह सोशल मीडिया ग्रुप पर वीडियो तथा कंटेंट के जरिए कट्टरवाद और उग्रवाद फैला रहा था। उसे आंध्रप्रदेश पुलिस व स्थानीय सदर बाजार पुलिस ने मंगलवार देर रात नई सड़क स्थित सनसिटी मार्केट से पकड़ा है।
आंध्रप्रदेश पुलिस ;विजयवाड़ाद्ध ने कुछ समय पहले अपने यहां आईएसआईएस से जुड़ा एक आरोपी पकड़ा था। उससे जीशान का कनेक्शन सामने आया था। उसे ट्रैक करते हुए आंध्रप्रदेश पुलिस मंगलवार को जोधपुर पहुंची थी। उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस कमिश्नर शरत कविराज और डीसीपी ;पूर्वद्ध मनीष कुमार चौधरी के निर्देश पर बुधवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। वहां से आंध्र प्रदेश पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार कर विजयवाड़ा ले गई।
जानकारी के अनुसार आईएसआईएस के अपर हैंडलर ने पहले जीशान की परीक्षा ली। उसके पास होने पर ग्रुप में जोड़ा। फिर उसे बीईएनएक्स ग्रुप का एडमिन बनाया। ग्रुप में वह कट्टरपंथी व उग्रवादी विचारधारा के वीडियो और वाइस नोट अपलोड करता था। पुलिस ने जीशान को पकड़ने के बाद उसका मोबाइल जब्त किया। उसने सभी मैसेज और कंटेंट डिलीट कर दिए। जीशान जोधपुर में नई सड़क पर चश्मे.बेल्ट का ठेला लगाता है। उसका आईएसआईएस की कट्टरपंथी.उग्रवादी विचारधारा से सीधा जुड़ाव था। अंदेशा है कि उसने वीडियो और सोशल मीडिया कंटेंट से दूसरे लोगों का ब्रेनवॉश किया। कई नाम सामने आने की आशंका है। सदर बाजार पुलिस उन लोगों का पता लगा रही हैए जो जीशान के संपर्क में थे। कुछ महीने पहले नई सड़क पर प्लॉट पर निर्माणाधीन काम के चलते जीशान के मकान का कुछ हिस्सा गिर गया था।

