Movie prime

ताज और ट्राइडेंट होटल को आतंकी हमले की धमकी, धमकी से हड़कम्प, युवक को गिरफ्तार किया गया

 

RNE Network.

ताज महल पैलेस और ट्राइडेंट होटल को आतंकी हमले की धमकी मिलने से मुंबई में हड़कम्प मच गया। धमकी भरे कॉल करने वाले संदिग्ध व्यक्ति को मुम्बई पुलिस ने सायन इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।
 

मुंबई पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने ताज महल पैलेस और ट्राइडेंट होटलों को फोन कर आतंकी हमले की चेतावनी दी। फोन करने वाले ने दावा किया कि दोनों होटलों को आतंकी हमले का निशाना बनाया जा सकता है। सूचना मिलते ही होटल मैनेजमेंट ने मुंबई पुलिस को तुरंत सूचना दी। 
 

मुंबई पुलिस तुरंत एक्शन में आई और दोनों होटलों में सुरक्षा व्यवस्था को हाई लेवल पर अलर्ट कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स की पहचान की। उसे सायन इलाके से हिरासत में लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

FROM AROUND THE WEB