Movie prime

राजा को पहले गोली से उड़ाने की थी प्लानिंग, वीडियो से मिले अहम सुराग, पुलिस कड़ियां जोड़ने में जुटी

 
राजा को गोली मारने की थी पहली साजिश

RNE Network.

बहुचर्चित ऑपरेशन हनीमून या हनीमून मर्डर में एक ओर जहां मेघालय पुलिस साक्ष्यों की कड़ी से कड़ी जोड़ कर मजबूत केस बनाने में जुटी है, वहीं हत्याकांड की जांच में नई व चोंकाने वाली जानकारियां भी सामने आ रही है। 
 

अब नई जानकारी सामने आई है कि सोनम, राज और अन्य अभियुक्तों की पहले राजा को गोली मारने की योजना थी। इसके लिए आरोपी राज को पांच लाख रुपये और एक पिस्टल दिए जाने की बात पता चली है, हालांकि पुलिस ने अब तक इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।
 

जांच में पता चला है कि बाद में अभियुक्तों ने प्लान बदलकर राजा को मारकर पहाड़ियों से फेंकना तय किया। शिलांग पुलिस की विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही सोनम के इंदौर स्थित घर से लेकर हत्याकांड के बाद गाजीपुर लौटने तक की लोकल लोकेशन खंगालनी शुरू की है। इंदौर और मेघालय के अलग अलग स्थानों पर स्थानीय फुटेज जुटाकर सम्बंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
 

वीडियो से मिले अहम सुराग:
 

जानकारी मिली है कि मेघालय पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम को पत्र लिखकर ब्लॉगर देव सिंह द्वारा पोस्ट दो वीडियो की जानकारी मांगी है। 
 

घटना के बाद पहला वीडियो 16 मई को पोस्ट किया था, जिसमें सोनम सफेद टीशर्ट पहने राजा के आगे आगे पहाड़ी चढ़ती दिख रही है। यही टीशर्ट बाद में घटना स्थल के पास मिली थी। सोनम के एक हाथ मे पॉलीथिन बैग भी था, जिसमें रेन कोट था। अगले दिन ब्लॉगर ने एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें आरोपी आनन्द, आकाश और विशाल तीनों रघुवंशी दंपत्ति के पीछे पीछे जाते नजर आए।