युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, मौत हुई, युवक की इतनी पिटाई की कि उसका दम निकल गया
Mar 30, 2026, 09:54 IST
RNE Network.
जालौर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जिसने संवेदनशीलता की हत्या का अनूठा बुरा उदाहरण सामने किया है। शर्मसार करने वाली इस घटना में एक युवक को बुरी तरह से नंगा करके पीटा गया, जिसकी बाद में मौत हो गयी।
जालौर जिले के भीनमाल क्षेत्र के भागलसेपटा गांव में शनिवार की रात को एक 22 वर्षीय युवक वागसिंह को निर्वस्त्र कर मारपीट की गई। पुलिस ने युवक को चंगुल से छुड़ाकर चिकित्सालय पहुंचाया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

