Movie prime

तिहरा हत्याकांड: नाबालिग भाई ने बड़े भाई, भाभी और भतीजे की ली जान

 

RNE Network.
 

गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाला मामले सामने आया है जहां एक नाबालिक भाई ने पारिवारिक कलह के चलते अपने बड़े भाई,उनकी पत्नी और उनके बच्चे की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छोटे भाई को हिरासत में ले लिया है और शवों को कब्जे में लेते हुए मौके से साक्ष्य को सुरक्षित कर लिया है,इस घटना की सूचना होते ही मौके पर एसएसपी डॉ कौस्तुभ,एसपी साउथ दिनेश पूरी के साथ मौके पर भारी पुलिस पहुंच गई यह पूरी घटना बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में आज सुबह की बतायी जा रही वही इस मामले में एसपी साउथ दिनेश पूरी ने बताया कि आज सुबह तीन बजे 112 से यह सूचना मिली थी कि थाना बांसगांव के अंतर्गत एक व्यक्ति के द्वारा परिवार के लोगों की हत्या कर दी गई है,इस सूचना पर मौके पर स्थानीय थाने की फोर्स , फॉरेंसिक टीम के साथ– साथ पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए,  पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, प्रारंभिक जांच में यह में यह जानकारी मिली है कि यह घटना मृतक अमित गुप्ता के छोटे भाई के द्वारा कारित की गई है।

FROM AROUND THE WEB