Jaipur, Stone Pelting : जयपुर में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़े, जबरदस्त पथराव!
RNE Jaipur.
राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां दो पक्षों में हुई मामूली कहासुनी ने विवाद के रूप ले लिया है। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालत नियंत्रित किया है। इलाके में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। फिलहाल 07 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
घटना जयपुर के रामगंज इलाके में पहाड़गंज की है। यहां बीती रात 10.30 बजे कहासुनी के बाद पथराव हो गया। सूचना मिलते ही रामगंज थाने के पास तैनात जाप्ता मौके पर पहुंच गया। मौके पर अफरा-तफरी मची हुई थी। गनीमत यह रही कि कोई गंभीर चोटिल नहीं हुआ।
थानाधिकारी सुभाष यादव के हवाले से सामने आई जानकारी में बताया गया है कि अब रविवार सुबह हालात नियंत्रण में हैं। इलाके में शांति है। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। हर गतिविधि पर नजर है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए अफवाहों से दूर रहने को कहा है। डिटेन किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।