Movie prime

सोने की तस्करी के लिए उपयोग ल रहे अनोखे तरीके, एयरपोर्ट पर कुरियर से आया करोडों का सोना पकड़ा

 

RNE Network.

सोने की तस्करी का एक लंबा इतिहास है। कभी खाने की वस्तुओं में तो कभी शरीर के किसी हिस्से में छिपाकर तस्कर भारत में सोना लाते है, मगर यहां की खुफिया एजेंसियों की नजरों से बच नहीं पाते है। एक तरफ जहां तस्करों ने तस्करी के नए तरीके अपनाने शुरू किए है तो दूसरी तरफ एजेंसियों ने भी अपने को आधुनिक बनाया है।
qwe1

मुंबई एयरपोर्ट पर खुफिया एजेंसी ने इसी तरह से तस्करी करके लाये गये करोड़ो के सोने को पकड़ा है। राजस्व खुफिया निदेशालय ने मुंबई एयरपोर्ट पर कुरियर से हो रही सोने की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 2.89 करोड़ रुपये का 1.815 किलो सोना जब्त किया है। रियाद से आई खेप में मीट ग्राइंडर में सोने के 32 टुकड़े छिपाए गये थे।

FROM AROUND THE WEB