कार नहीं रोकी तो बोनट पर लटक गया ट्रैफिक पुलिसकर्मी, चालक ने दूर तक घसीटा
Aug 23, 2026, 08:52 IST
RNE Network.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क पर एक हैरान कर देने वाला दृश्य लोगों को देखने को मिला। एक चालक कार चला रहा था और उसके बोनट पर ट्रैफिक का सिपाही था। न चालक कार रोक रहा था और न ही सिपाही उससे उतरने का नाम ले रहा था। लोग चिल्लाते रहे। कार चालक को कार रोकने का कहते रहे मगर वो किसी की भी नहीं सुन रहा था। कुछ ने चालक को कूद जाने के लिए भी कहा, मगर वो भी बोनट से उतरने को तैयार नहीं था।
कानपुर में ट्रैफिक जांच के दौरान हैरान कर देने वाला यह नजारा सामने आया। चालक के रुकने से इंकार करने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी चलती कार के बोनट पर लटक गया। इसके बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका और पुलिसकर्मी को दूर तक घसीटता ले गया। पुलिस ने कार के नम्बर के आधार पर कार मालिक का पता लगाया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

