RudraNewsExpress_Logo

महिला की सौदेबाजी का सनसनीखेज मामला : आरोपियों के खिलाफ महिला ने मारपीट व दुष्कर्म का आरोप भी लगाया

 
आरएनई,बीकानेर।  बीकानेर जिले में जहां संगठित अपराधों का ग्राफ निरंतर बढ़ता जा रहा है वहीं अब एक महिला के खरीद फरोख्त का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में दो आरोपियों के विरुद्ध नामजद मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज करवाया गया है। महिला की सौदेबाजी का सनसनीखेज मामला : आरोपियों के खिलाफ महिला ने मारपीट व दुष्कर्म का आरोप भी लगाया ये है पूरा मामला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जरिए अदालती आदेश के लीला पुत्री कानाराम भाट निवासी नाहरावाली अनूपगढ़, हाल निवासी बिग्गा ने नाहरावाली निवासी सरदाराराम भाट, चक 16 रावतसर निवासी सुभाष पुत्र शेराराम भाट व दो अन्यों के खिलाफ आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब 10 वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गयी। महिला की सौदेबाजी का सनसनीखेज मामला : आरोपियों के खिलाफ महिला ने मारपीट व दुष्कर्म का आरोप भी लगाया पीहर में किसी के नहीं होने व ससुराल में मारपीट से परेशान होकर वह करीब 2 साल से अपनी मर्जी से कानूनी लिखा पढ़ी के बाद बिग्गा निवासी अपने पति गोपाल बावरी के साथ रह रही है। 6 माह पूर्व सरदाराराम ने उसे झांसा देकर श्रीडूंगरगढ़ बुलाया व उसे 4 लाख रुपये में जबरन सुभाष को बेच दिया। आरोपी उसे जबरन अपने साथ ले गया और मारपीट व दुष्कर्म किया। महिला की सौदेबाजी का सनसनीखेज मामला : आरोपियों के खिलाफ महिला ने मारपीट व दुष्कर्म का आरोप भी लगाया वह किसी तरह वहां से भाग कर बिग्गा पहुंची। अब आरोपी अपने भाइयों के साथ हाथ में हथियार लेकर उसे ढूंढ रहे है और उनसे पीड़िता को अपहरण करने या जान से मारने का खतरा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। महिला की सौदेबाजी का सनसनीखेज मामला : आरोपियों के खिलाफ महिला ने मारपीट व दुष्कर्म का आरोप भी लगाया

FROM AROUND THE WEB