Movie prime

Bihar Police सिपाही भर्ती में पहुंचे युवाओं ने जमकर पत्थर चलाए, ट्रेन के शीशे तोड़े, पुलिस ने हवाई फायरिंग की 

 

RNE Bihar.

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले ही दिन पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा और हिंसा देखने को मिली। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने ट्रेनों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाते हुए रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध उग्र हो गया और प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी करते हुए एक एग्जाम स्पेशल ट्रेन के शीशे तोड़ दिए। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया।

जानकारी के अनुसार, आधी रात के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पाटलिपुत्र स्टेशन पर जमा हो गए थे। ट्रेनों में भीड़ और सीटों की कमी को लेकर नाराज युवाओं ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया और कई ट्रेनों को रोक दिया। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने बार-बार इमरजेंसी चेन खींचकर रेल संचालन भी प्रभावित किया।

पटना के जिला कलेक्टर डॉ. त्यागराजन ने बताया कि प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की थी, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने स्थिति बिगाड़ दी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने उन अभ्यर्थियों को भी रोकने की कोशिश की जो परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना चाहते थे। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। फिलहाल स्थिति सामान्य है और ट्रेन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।

4,128 पदों के लिए 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी : 

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए राज्यभर में करीब 500 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 4,128 पदों पर भर्ती के लिए 16 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा 17 जून तक विभिन्न चरणों में आयोजित होगी।

भर्ती के तहत कक्षपाल के 2,417 पद, मद्य निषेध सिपाही के 1,603 पद तथा चलंत दस्ता सिपाही के 108 पद भरे जाएंगे।

परीक्षा में कड़े सुरक्षा इंतजाम : 

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है।

इतने इंतजाम:

इस बार परीक्षा में सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को अपने साथ पेन ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा हॉल में ही पेन उपलब्ध कराया जाएगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

हर शिफ्ट के लिए अलग प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट तैयार की गई है। प्रश्नपत्र निर्धारित समय पर प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में खोले जाएंगे। बिना फोटो पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बिहार में आज से सिपाही भर्ती परीक्षा हो रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर कैंडिडेट्स ने ट्रेनों की पर्याप्त व्यवस्था न होने से नाराज होकर रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने कई ट्रेनों को रोक दिया। पथराव किया और एग्जाम स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़ भी की।


मौके पर पहुंचे पटना के DM डॉ. त्यागराजन ने बताया कि आधी रात के करीब हमें खबर मिली कि कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। हमने उनसे गुजारिश की कि वे हंगामा न करें और उन परीक्षार्थियों का सहयोग करें जो परीक्षा देना चाहते हैं।

कुछ असामाजिक तत्वों ने बार-बार इमरजेंसी चेन खींची और तरह-तरह की मांगें रखीं, जैसे कि स्पेशल ट्रेनों की मांग, जबकि पहले से ही दो स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं।

त्यागराजन ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने उन छात्रों को भी रोका, जो जाना चाहते थे। इन वजहों से हमें हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है और ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं। परीक्षा देने वालों के लिए तय ट्रेनें पहले ही निकल चुकी हैं। बाकी ट्रेनें भी सामान्य रूप से चल रही हैं।

FROM AROUND THE WEB