Skip to main content

वर्तमान में पूर्व मंत्री महेश जोशी पर चल रही ईडी की कार्यवाही

RNE Network.

अभी राज्य में ईडी सक्रिय हैं और उज़की पूर्व मंत्री महेश जोशी पर कार्यवाही चल रही है। वे ईडी की हिरासत में है और उनको जमानत भी नहीं मिली है। जल जीवन मिशन घोटाले में महेश जोशी पर कार्यवाही हुई है।

राजस्थान में ईडी पिछले 5 साल में 10 कांग्रेस नेताओं पर ईडी ने शिकंजा कसा है। कुछ कार्यवाही की है। ईडी ने हाल ही में 15 अप्रैल को पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के घर पर छापा मारा। उनसे पीएसीएल में हुए 48 हजार करोड़ रुपये के घोटाले से जोड़कर पूछताछ की गई।

इनके अलावा पिछले 5 साल में ईडी ने कांग्रेस नेता पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत व पुत्र वैभव गहलोत पर कार्यवाई की थी। इनके अलावा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुड़ला, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, राजेन्द्र यादव, पर्यटन निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़, राजीव अरोड़ा पर भी कार्यवाई की।