Skip to main content

दादी रतनमोहिनी का 101 की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार, आबू रोड के शांतिवन मुख्यालय में आज होंगे अंतिम दर्शन

RNE Network.

ब्रह्माकुमारीज की प्रमुख 101 वर्षीय राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का देवलोकगमन हो गया। उन्होंने अहमदाबाद के जाइडिस अस्पताल में रात 1.20 बजे अंतिम सांस ली।उनके पार्थिव शरीर को तलहटी ( आबू रोड ) स्थित मुख्यालय शांतिवन लाया गया। जहां अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। दादी मात्र 13 वर्ष की उम्र में ही संस्थान से जुड़ी और पूरा जीवन समाज कल्याण को समर्पित कर दिया।