तीन बार के सांसद, सबसे ज्यादा वोटों से जीते सुभाष बहेड़िया का टिकट कटा
Mar 31, 2024, 17:12 IST
- भाजपा ने सी.पी. जोशी के सामने दामोदर अग्रवाल को उतारा
भीलवाड़ा में भाजपा को पहली बार बहेड़िया ने जीत दिलाई : भाजपा को भीलवाड़ा सीट पर पहली 1996 में सुभाष बहेड़िया के रूप मंे जीत मिली थी। इसके बाद दो बार वी.पी. सिंह भाजपा के सांसद रहे। वर्ष 2014 और 2019 के चुनाव में लगातार सुभाष बहेड़िया ने जीत दर्ज की। इनमें से पिछले यानी 2019 के चुनाव में 6.11 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। संगठनकर्ता हैं दामोदर अग्रवाल : दामोदर अग्रवाल मूल रूप से भीलवाड़ा में जहाजपुर के रहने वाले हैं। वे पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे। फिलहाल पार्टी के प्रदेश महामंत्री है। वे आरएसएस के प्रचारक रहे हैं। भाजपा ने उनकी संगठनात्मक सेवाओं और भीलवाड़ा में जीत की मुफीद स्थितियां देखते हुए मैदान में उतारा है। 

