Skip to main content

Dehli : आतिशी शाम को शपथ लेगी जानिये कौन होंगे नए मंत्री

  • आज शाम आतिशी होगी सीएम
  • शाम 4.30 बजे शपथ ग्रहण
  • 5 मंत्री भी शपथ लेंगे

RNE Network. 

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी आज शाम 4.30 बजे अपने मंत्रियों के साथ शपथ लेगी। उनके साथ 5 ।मंत्री भी शपथ लेंगे। वहीं अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

राजनिवास में शपथ ग्रहण समारोह होगा। सूत्रों के अनुसार मंत्रियों के शपथ ग्रहण की फाइल कल ही राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेज दी गई थी।

ये बनेंगे मंत्री :

गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज व इमरान हुसैन जो केजरीवाल मंत्रिमंडल में भी थे, वे फिर से मंत्री बनेंगे। मुकेश अहलावत मंत्रिमंडल का नया चेहरा होंगे। वे राजकुमार आनंद की जगह लेंगे। एक मंत्री पद खाली रहेगा।

केजरीवाल के लिए बंगला मांगा :

आम आदमी पार्टी ने अपने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए दिल्ली में सरकारी बंगला मांगा है। केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है तो अब मुख्यमंत्री आवास तो वे खाली करेंगे। इस कारण सरकारी बंगले की मांग की गई है।

आप के सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें सरकारी आवास देना चाहिए। एक राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक होने के कारण केजरीवाल सरकारी आवास के हकदार हैं। सभी राष्ट्रीय पार्टियों के प्रमुख को सरकारी बंगला आवंटित है।