
विकिपीडिया से आपत्तिजनक सामग्री को हटाने की मांग की, छत्रपति शिवाजी के बारे में इस तरह की सामग्री पर एतराज किया
RNE Network
छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक सामग्री विकिपीडिया पर आने का अब विरोध शुरू हो गया है। विकिपीडिया से इस आपत्तिजनक सामग्री को हटाने की मांग भी की गई है।
महाराष्ट्र के साइबर व सूचना सुरक्षा प्रभाग ‘ महाराष्ट्र साइबर ‘ ने विकिमीडिया हाउस को नोटिस जारी कर विकिपीडिया से छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक सामग्री हटाने को कहा है। इस संबंध में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निर्देश दिए हैं।