Skip to main content

आनंद पूर्ण तथा मूल्यपरक शिक्षा से साकार होगी मूल शैक्षिक अवधारणा : डॉक्टर यादव

RNE, BIKANER .

सागर रोड स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन जयपुर संभाग के उपायुक्त डॉक्टर अनुराग यादव ने औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों के ज्ञान की जाँच भी की।विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत आनंद पूर्ण तथा मूल्य परक शिक्षा के द्वारा शिक्षा की मूल अवधारणा साकार होगी ।

इसी को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बालक का सर्वांगीण विकास करना है जिसे नई शिक्षा नीति के बताएं सिद्धांतों के द्वारा आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

इससे पूर्व विद्यालय आगमन पर स्काउट गाइड और ncc विद्यार्थियों द्वारा परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया ।

विद्यालय के प्राचार्य महिपाल सिंह ने हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया और उपायुक्त महोदय को विद्यालय की उपलब्धियां से अवगत कराया। डॉ यादव ने विद्यालय की उपलब्धियां हेतु प्राचार्य उप प्राचार्य और विद्यालय स्टाफ की सराहना करते हुए आगामी शिक्षा सत्र में भी इसे बेहतरी के साथ पूरा करने की प्रेरणा दी।

उप प्राचार्य कमला ने बताया कि विद्यालय द्वारा संभाग स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में 78 पदक प्राप्त किये गए,इसमें 40 स्वर्ण पदक थे ।वहीं 39 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद के लिए चयन किया गया है इसी प्रकार स्काउट गाइड में 16 विद्यार्थियों को राज्य पुरस्कार प्राप्त हुआ है और 43 विद्यार्थियों को स्काउट का गोल्डन एरो अवार्ड मिला।

उपायुक्त डॉक्टर यादव ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों से रूबरू हुए और उन्हें सफलता के मूल मंत्र दिए ।पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नाल के प्राचार्य नरसी लाल बिजारणिया भी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन सीताराम जाट ने किया।