
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिली, इस बार राम रहीम को 21 दिन के लिए पैरोल दी गई है
RNE Network.
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर पैरोल पर जेल से से छोड़ा गया है। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख को लगातार पैरोल मिलती रही है, जो कुछ प्रतिबंधों के साथ उनको दी जाती है।डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने फिर 21 दिन की पैरोल दी है। दो शिष्याओ के साथ बलात्कार को लेकर 20 साल की कैद काट रहे गुरमीत राम रहीम को बुधवार सुबह रोहतक की सुनरिया जेल से रिहा कर दिया गया। वे इस पैरोल के दौरान डेरे में ही रहेंगे।