RudraNewsExpress_Logo

पाक से तनाव के बीच तीसरे देशों के रास्ते आई 150 दुल्हन, गृह मंत्रालय से मिली विशेष अनुमति के बाद यह सम्भव हुआ

 

RNE Network.

2025 में पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले के जवाब में भारत के ' ऑपरेशन सिंदूर ' के बाद वाघा - अटारी सीमा को बंद कर दिया गया था। 
 

इससे पाकिस्तान के सिंध प्रांत की उन सैकड़ों युवतियों का भविष्य अधर में लटक गया था, जिनकी सगाई भारतीय युवकों से हो चुकी थी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की मानवीय पहल से अप्रेल से अब तक 150 पाकिस्तानी दुल्हनों का भारत आने का सपना साकार हुआ है। 
 

इन युवतियों की शादियां नागपुर, रायपुर, जोधपुर और पुणे जैसे भारतीय धहरों में तय हुई थी। अकेले नागपुर में ही ऐसे 15 मामले सामने आये हैं। जब सीधी वीजा सेवा बन्द हुई तो सिंधी प्रवासियों के लिए काम करने वाले नागपुर के राजेश झम्बिया ने सिंध और रायपुर के ' शाधाणी दरबार ' के प्रमुख युधिष्ठरलाल से संपर्क किया। इनकी मदद से 150 दुल्हनों की सूची तैयार कर गृह मंत्रालय को भेजी गई थी।

मुहब्बत के लिए लम्बा सफर !

गृह मंत्रालय ने इन परिवारों को विशेष अनुमति दी, शर्त थी कि यात्रा हवाई मार्ग से होगी। दुल्हन और उनके रिश्तेदार सीधे भारत न आकर मस्कट, दुबई, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे तीसरे देशों के रास्ते भारत पहुंचे थे।

FROM AROUND THE WEB