PM E-Seva : चंडीगढ़ में पीएम ई-सेवा के तहत चली 25 इलेक्ट्रिक बसें, जाने पूरा रुट
पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम ई-सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पिछले करीब एक महीने से शुभारंभ का इंतजार कर रहीं पीएम ई-सेवा के तहत मिली 25 इलेक्ट्रिक बसें शनिवार से चंडीगढ़ के लोकल रूट पर शुरू हो गई। । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन बसों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सेक्टर-43 आईएसबीटी में इसके लिए कार्यक्रम रखा गया। जहां प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मौजूद रहेंगे।
नवंबर 2025 में सीटीयू की 100 डीजल बसों की टेन्योर पूरी हो गई थी। इसके बाद 85 बसों को रूट से हटा लिया गया था। इन बसों के बदले केंद्र ने पीएम ई-बस सेवा के तहत 100 ई-बसें सैंक्शन की थीं, जिनमें से 25 बसें शुरू होंगी। नवंबर में ही लांग रूट से कई बसें हटाकर लोकल रूट पर चलाई गई थीं। अब लोकल रूट पर ई-बसें चलने से पुरानी बसों को फिर लांग रूट पर चलाया जाएगा। सीटीयू के बंद हो गए लांग रूट फिर हो जाएंगे।
अभी 80 ई-बसें, 328 और मिलेंगी
ट्राईसिटी के रूट पर चलने वाली डीजल बसों को दिसंबर 2026 तक हटाया जाना है। इसके लिए 328 और ई-बसें केंद्र सैंक्शन कर चुका है। अभी चंडीगढ़ के पास 80 ई-बसें हैं जो पिछले दो-तीन वर्षों से चल रही हैं।
नई बसों की खासियत
12 मीटर लो फ्लोर फुली एसी इलेक्ट्रिक बसें
224 किमी. चलेगी एक बस एक बार चार्ज करने पर
36 पैसेंजर एक बस में बैठ सकते हैं, साथ ही 20 सवारियों के खड़े होने की जगह।
मेट्रो की तरह अगला स्टॉपेज कौन सा आएगा उसकी घोषणा होगी।
सीनियर सिटीजन को समस्या न हो इसके लिए 400 एमएम फ्लोर हाइट। दिव्यांगों के लिए पावर ऑपरेटेड रैंप, जो व्हील चेयर के लिए बाहर निकलेगी।
ड्राइवर के बर्ताव पर नजर रखने के लिए कैमरा। साथ ही एक रिवर्स कैमरा, 2 कैमरे पैसेंजर एरिया के लिए।
दरवाजे में भी कैमरा ताकि कितनी सवारियां बिठाई और उतारी जा रही हैं, उस पर नजर रहे।
बस के दोनों तरफ पैसेंजर इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले।
इमरजेंसी के लिए पैनिक बटन, जीपीएस डिवाइस। स्टॉप रिकेव्स्ट बटन, जिसे दबाकर बस रुकवा सकेंगे।
इन रूट्स पर चलेंगी आज से
रूट-22 आईएसबीटी-43 से आईटी पार्क और वहां से वापस।
रूट-30ए आईएसबीटी-43 से कैंटॉनमेंट और वहां से वापस।
रूट-240 आईएसबीटी-43 से
माता मनसा देवी वाया सेक्टर-43/44 और किसान भवन।
रूट-241- आईएसबीटी-43 से
माता मनसा देवी वाया सेक्टर 52/53 और वाईपीएस चौक, वहां से वापस।
चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 11.87 करोड़ मिलेंगे
ई-बसें चलाने के लिए प्रशासन ने पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशन कंपनी के साथ एग्रीमेंट किया है। केंद्र की ई-टेंडरिंग में इसके रेट सबसे कम थे। स्कीम के तहत केंद्र 12 मीटर लंबी ई-बसों के लिए कंपनी को अगले 10 साल के लिए 24 रुपए प्रति किलोमीटर की वित्तीय सहायता देगा। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए केंद्र चंडीगढ़ को करीब 11.87 करोड़ रुपए देगा।

