Movie prime

New Rail Line : एमपी में नई रेल लाइन का सर्वे शुरू, 309 किमी लंबी लाइन के लिए जमीन का होगा अधिग्रहण 

 

New Rail Line Update : रेलवे विभाग की तरफ से मंजूर की गई की गई 309 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। यह नई रेल लाइन एमपी से महाराष्ट्र के बीच में बिछाई जाएगी। इसमें एमपी के चार जिलों से होकर निकलेगी। बहुप्रतीक्षित इंदौर-मनमाड़ रेलवे परियोजना के अंतर्गत जमीन अधिग्रहण के लिए संयुक्त सर्वे शुरू हो चुका है।

सेंधवा अनुविभाग में पिछले सप्ताह ग्राम भामनिया, तहसील सेंधवा से राजस्व विभाग एवं रेलवे प्रशासन की संयुक्त टीम ने सर्वे शुरू किया। इसके बाद प्रदेश के इंदौर सहित तीन अन्य जिलों में भी सर्वे शुरू होगा।

संघर्ष समिति प्रमुख मनोज मराठा ने बताया, एचडी एम आशीष के मुताबिक सर्वे में हर प्रकार की बारीकियों का ध्यान रखा है ताकि किसानों को और अधिगृहीत जमीन मालिको को उचित मुआवजा दिया जा सके। इस संयुक्त सर्वे से मनमाड़ इंदौर रेलवे लाइन निर्माण कार्य को शीघ्र गति मिलने की संभावना है।

यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और परिवहन सुविधाओं के विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मालवन क्षेत्र से भामनिया तक लगभग 9.50 किमी लंबी सुरंग प्रस्तावित है, जो मनमाड़-इंदौर रेलवे परियोजना की सबसे बड़ी सुरंग होगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार बड़वानी जिले में सर्वे शुरू हुआ है। इसके बाद खरगोन, धार और इंदौर जिले के महू के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर सर्वे शुरू करेंगे।

इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन फैक्ट फाइल

इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन परियोजना की कुल लंबाई 309 किलोमीटर।
परियोजना की कुल लागत 18036.25 करोड़ रूपये ।
मध्य प्रदेश के प्रमुख जिलों जैसे इंदौर, धार, खरगोन, और बड़वानी को सीधे महाराष्ट्र के नासिक और धुले जिलों से जोड़ेगी ।
मध्यप्रदेश का बड़वानी जिला पहली बार भारतीय रेलवे नेटवर्क से जुड़ेगा।

FROM AROUND THE WEB