Movie prime

दिल्ली से इंडोनेशिया पहुंचे 40 वर्षीय फर्स्ट ऑफिसर का होटल में निधन

 

RNE Network.

इंडोनेशिया से भारत के लिए हवाई सेवा से जुड़ी एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। एयर इंडिया का विमान लेकर गए एक पायलट की स्वास्थ्य कारणों से मृत्यु हो गयी है। 
 

एयर इंडिया के 40 वर्षीय फर्स्ट ऑफिसर पायलट की इंडोनेशिया के बाली में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। वह दिल्ली से उड़ान भरकर बाली पहुंचे थे। वहां पहुंचने के बाद होटल में आराम करने चले गए। होटल में आराम करते समय उनकी तबीयत बिगड़ गयी। उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गयी। इससे एयर इंडिया परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी है।

FROM AROUND THE WEB