भगोड़े मेहुल चोकसी की जमानत याचिका खारिज, बेल्जियम की एक अदालत ने इस भगोड़े की याचिका खारिज की
Aug 31, 2025, 08:57 IST
RNE Network.
भारत के भगोड़े मेहुल चोकसी की मुश्किलें बढ़ गयी है। यह व्यवसायी व कारोबारी भारत का भगोड़ा है और बड़ा आर्थिक अपराध करने के बाद भाग गया था। भारत सरकार उसे प्रत्यर्पण के जरिये वापस भारत लाना चाहती है। उसके प्रयास भी कर रही है। उन प्रयासों को हाल ही के निर्णय से बल मिला है।
बेल्जियम की एक अदालत ने भारत के भगोड़े कारोबारी और पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। चोकसी को सीबीआई के प्रत्यर्पण अनुरोध पर 11 अप्रैल को एंटवर्प पुलिस ने चोकसी को गिरफ्तार किया था।