Movie prime

इंदौर की दो पार्षदों के खिलाफ मामला दर्ज, वंदे मातरम नहीं गाने पर मामला दर्ज हुआ है

 

RNE Network.

राष्ट्रगीत ' वंदे मातरम ' न गाना इंदौर नगर निगम की दो महिला पार्षदों को महंगा पड़ा है। वंदे मातरम न गाने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ये दोनों महिला पार्षद है। दोनों ही नगर निगम में कांग्रेस की पार्षद है। जिनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
 

इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान ' वंदे मातरम ' नहीं गाने पर कांग्रेस की दो महिला पार्षदों फौजिया शेख व रुबीना खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया है। पूछताछ में एक पार्षद ने धार्मिक आधार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हवाला दिया।

FROM AROUND THE WEB