Movie prime

अमेरिका में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया रूप, कोरोना का नया रूप सिकाडा वैरिएंट तेजी से फैल रहा

 

RNE Network.

दुनिया अभी कोरोना से उबर ही रही थी कि अमेरिका से कोरोना को लेकर एक खबर सामने आ रही है। रेपिर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में एक नया कोरोना का सिकाडा वैरिएंट तेजी से फैल रहा है।
 

इस नए स्ट्रेन के लक्षण और फैलने की रफ्तार ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। सीडीसी के अनुसार बीए 3.2 अब तक अमेरिका के लगभग 25 राज्यों और दुनिया के 23 से अधिक देशों ( जैसे डेनमार्क, जर्मनी और नीदरलैंड ) में पाया जा चुका है। ग्लोबल लेवल पर इसका पहला मामला नवम्बर 2024 में दक्षिण अफ्रिका में पाया गया था और वहीं सितम्बर 2025 से मामलों में वृद्धि शुरू हो गयी थी।

FROM AROUND THE WEB