उड़ान में यात्री ने खोला विमान का इमरजेंसी गेट, वाराणसी - मुंबई फ्लाइट में ये हादसा होते होते बचा
Nov 5, 2025, 09:00 IST
RNE Network.
भारतीय हवाई सेवाओं पर पिछले कुछ समय से जैसे ग्रहण लगा हुआ है। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से रोज कोई न कोई अजीबो गरीब घटना हवाई यात्रा में हो रही है। अनेक बार तो विमान की सेवाएं ही प्रभावित हुई है।

ताजा घटना उत्तर प्रदेश के वाराणसी की है। यहां भी कल एक हादसा होते होते सूझबूझ के कारण टल गया। अकासा एयर की वाराणसी - मुंबई फ्लाइट में उड़ान से पहले एक यात्री ने इमरजेंसी एक्जिट खोलने की कोशिश की। हालांकि, कैबिन क्रू की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। आरोपी जौनपुर निवासी सुजीत सिंह को हिरासत में लिया गया।

