अभिनेत्री प्राजक्ता 100 क्रिएटर्स की सूची में शामिल हुई, यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह एकमात्र भारतीय महिला है
Jul 10, 2025, 08:31 IST
RNE Network.
भारत के लिए यह गर्व करने की खबर है। इस तरह की उपलब्धि पहली बार भारत की किसी महिला को मिल सकी है, जो अपने आप में इतिहास की रचना करना है। दुनिया मे हर बार क्रिएटर्स की सूची बनती है, मगर उसमें भारत का नाम नहीं होता। इस बार सूची में शामिल होकर अभिनेत्री प्राजक्ता एकमात्र भारतीय महिला बन गयी है।
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और अभिनेत्री प्राजक्ता कोली को टाइम पत्रिका की 100 क्रिएटर्स सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में दुनिया के सबसे उल्लेखनीय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स शामिल है। कोली इस सूची में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय है।