एयर इंडिया व इंडिगो विमानों के विंग्स आपस में टकराये, गनीमत है कि सभी यात्री सुरक्षित, मुंबई एअरपोर्ट की घटना
Feb 4, 2026, 09:01 IST
RNE Network.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जब एयर इंडिया और इंडिगो विमानों के विंग्स आपस में टकरा गए।
घटना उस वक्त हुई जब दोनों विमानों में यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित है। एयर इंडिया की फ्लाइट 2732 मुंबई से कोयम्बटूर जाने के लिए टेक - ऑफ से पहले पुशबैक की प्रक्रिया में थी। इसी दौरान इंडिगो की फ्लाइट 6791 जो हैदराबाद से मुंबई पहुंची थी, लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी। इसी दौरान दोनों विमानों के विंगटिप आपस में टकरा गए।

