RudraNewsExpress_Logo

अब पायलटों का रोज होगा ड्रग टेस्ट, एयर इंडिया रोज टेस्ट को अनिवार्य कर दिया है

 

 

RNE Network.

एक पायलट के गांजा पीने की पुष्टि के बाद एयर इंडिया पायलटों के ड्रग टेस्ट को लेकर बेहद सख्त हो गयी है। कोई भी पायलट ड्रग खाने के बाद विमान न चलाये, इस कारण एयर इंडिया ने अपने नियम में बदलाव किया है। सुरक्षित विमान सेवा की दृष्टि से इसे जरूरी किया गया है।
  

एयर इंडिया ने पायलटों के लिए रोज ड्रग टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। यह फैसला 4 अगस्त को फुकेत - दिल्ली उड़ान में टरबुलेन्स के बाद लिया गया। जिसकी शुरुआती जांच में पायलट - इन - कमांड का डोप टेस्ट पोजेटिव पाया गया था। एयर इंडिया समूह के 5000 से अधिक पायलट अब निर्धारित शिड्यूल के अनुसार ड्रग टेस्ट से गुजरेंगे। यह व्यवस्था 13 अगस्त से लागू हुई है।

FROM AROUND THE WEB