Movie prime

एयर इंडिया ने फिर बढ़ाया विमान किराया, घरेलू विमान किराया भी बढ़ाया, 8 अप्रैल से नया किराया

 

RNE Network.

पश्चिमी एशिया के संकट का असर अब व्यापक रूप से भारत मे भी पड़ने लग गया है। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण एक तरफ जहां एलपीजी की किल्लत लोगों को भारत में झेलनी पड़ रही है, वहीं पेट्रोल महंगा हो गया है। जिसके कारण अब हवाई यात्रा भी महंगी हो गयी है। 
 

पहले इंडिगों ने अपनी घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का किराया बढ़ाया था, अब एयर इंडिया ने भी अपनी इन उड़ानों का किराया बढ़ा दिया है। पश्चिम एशिया संकट से महंगे तेल के कारण एयर इंडिया ने युद्ध के बाद दूसरी बार फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। इससे घरेलू विमान किराया 299 रुपये से 899 रुपये तक तथा अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट टिकटों के दाम 2200 से 2600 रुपये तक बढ़ जाएंगे। बढ़ा हुआ किराया आज 8 अप्रैल से लागू हो गया। इंडिगो ने भी विमान किराया बढ़ाया है।

FROM AROUND THE WEB