Movie prime

तकनीकी गड़बड़ी से पाकिस्तान पहुंचा एयर इंडिया का विमान, चेतावनी पर वापस लौटा, पाक हवाई क्षेत्र में पहुंच गया था

 

RNE Network.

दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई - 479 सोमवार रात तकनीकी एवं नेविगेशन सम्बन्धी गड़बड़ी के कारण निर्धारित मार्ग से भटककर कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई।
 

विमान रात 9.18 बजे दिल्ली से रवाना हुआ था और उसे रात 10.30 बजे अमृतसर पहुंचना था। पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस अप्रेल 2025 से बंद कर रखा है। इसलिए लाहौर एटीसी ने तुरंत चेतावनी जारी की। जिस पर पायलट तुरन्त यू - टर्न लेकर विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस लाया।

FROM AROUND THE WEB