Movie prime

Chandigarh- Bangalore Flight : चंडीगढ़ से बेंगलुरु के लिए एयर इंडिया ने शुरू की दो फ्लाइट, जारी हुआ टाइमटेबल 

बेंगलुरू के लिए एयर इंडिया की एक और इंडिगो की दो फ्लाइट रोजाना ऑपरेट होती हैं। ऐसे में दो एयर इंडिया की फ्लाइट चलने के बाद चंडीगढ़ से बेंगलुरु के लिए पांच फ्लाइट हो जाएगी। इसके बाद यात्रियों को बड़ी राहत देने वाला है। 
 

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए फ्लाइटों की संख्या बढ़ गई है। दो फ्लाइट बढ़ने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रियों को फ्लाइट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए एयर इंडिया की तरफ से चंडीगढ़ से बेंगलुरु के लिए दो फ्लाइट की शुरुआत की है और इसके लिए टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। यह दोनों ही फ्लाइट का टाइम टेबल लोगों के लिए राहत देने वाला है।

जहां पर यात्री सही समय पर चंडीगढ़ से जा सकेंगे और रात के समय बेंगलुरु से काम निपटाकर वापस आ भी सकेंगे। इन फ्लाइट की शुरुआत एक दिसंबर यानी आज सोमवार से हो गई है। अभी बेंगलुरू के लिए एयर इंडिया की एक और इंडिगो की दो फ्लाइट रोजाना ऑपरेट होती हैं। ऐसे में दो एयर इंडिया की फ्लाइट चलने के बाद चंडीगढ़ से बेंगलुरु के लिए पांच फ्लाइट हो जाएगी। इसके बाद यात्रियों को बड़ी राहत देने वाला है। 

बेंगलुरू-चंडीगढ़ फ्लाइट का टाइम टेबल 

चंडीगढ़ एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से दोनों ही फ्लाइट का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके तहत बेंगलुरू एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट दोपहर 1.15 मिनट पर उड़ान भरेगी और वह शाम 4.10 मिनट पर चंडीगढ एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी। इसी तरह बेंगुलुरु एयरपोर्ट से दूसरी फ्लाइट रात 8 बजे उड़ान भरेगी और वह रात 10:55 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी। इससे बेंगलुरु से आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। 

चंडीगढ़-बेंगलुरू फ्लाइट का टाइम टेबल  

चंडीगढ़ एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार चंडीगढ़ एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट शाम 4.20 रवाना होगी और यह शाम 7:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी। जहां पर चंडीगढ़ से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों के लिए सही टाइम टेबल है। इसी तरह दूसरी फ्लाइट रात 11:25 बजे चंडीगढ एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और रात 02: 25 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी।