Movie prime

तेल संकट से एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, एयर इंडिया, इंडिगो के बाद अकासा से भी यात्रा महंगी

 

RNE Network.

खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध को लेकर राजनीतिक तौर पर भले ही यह दावे किए जा रहे हों कि भारत में असर नहीं पड़ रहा। स्थिति नियंत्रण में ही है। किसी चीज की कोई कमी नहीं है।
 

मगर यह सब बातें यथार्थ रूप में सही नहीं है। एलपीजी की कीमत बढ़ी और उपलब्धता घटी। अब हवाई यात्रा भी महंगी होती जा रही है। अधिकतर कम्पनियों ने फ्यूल चार्ज लगा दिया है जिसके कारण हवाई जहाज की यात्रा महंगी हो गयी है।
 

इंडिगो और एयर इंडिया के बाद अब अकासा एयर ने तेल संकट के चलते अपनी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 199 से 1300 रुपये तक फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। नई बुकिंग पर यह रविवार रात 12 बजे से लागू होगा।

FROM AROUND THE WEB