दो कश्मीरी डॉक्टरों के लॉकर से एके - 47 बरामद, सराहनपुर से दोनों डॉक्टरों को गिरफ्तार किया
Updated: Nov 10, 2025, 09:21 IST
RNE Network.
जम्मू - कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उत्तर प्रदेश के सराहनपुर से दो कश्मीरी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है।

उनसे मिली जानकारी पर अनंतनाग गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज में आरक्षित लॉकर से एक एके - 47 राइफल बरामद की गई। मुख्य आरोपी डॉ अदील अहमद राथर पिछले साल अक्टूबर तक जीएमजी अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर पद पर था। दूसरा डॉक्टर पुलवामा का रहने वाला है। मामला जेश - ए - मोहम्मद के पोस्टर से जुड़ा बताया जा रहा है। तीसरे डॉक्टर की तलाश जारी है।

