RudraNewsExpress_Logo

यूपी विधानसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत, अखिलेश की पीडीए रथयात्रा राहुल के संसदीय क्षेत्र से शुरू

 

RNE, NETWORK.

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपना अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को वे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली में पहुंचे।
 

यहां से पीडीए रथ से सवार होकर  उन्होंने अपनी यात्रा आरम्भ की। बछरावां में यात्रा के दौरान सपा कार्यकर्ताओं व समर्थको की भीड़ भी नजर आई। कई जगह जेसीबी लगाकर भी सपा प्रमुख का स्वागत किया गया। 
 

रायबरेली में अखिलेश यादव के दौरे के बीच सपा नेताओं की ओर से लगाए गए पोस्टरों पर भाजपा भड़क गई। इन पोस्टरों में अखिलेश यादव को भगवान कृष्ण के रूप में दर्शाया गया है। जिस पर भाजपा ने अपनी आपत्ति जताई है।

FROM AROUND THE WEB