Movie prime

Heavy Rain Alert : तेज तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, मौसम लेगा अचानक करवट 

दिल्ली व हरियाणा का मौसम बदला 
 
 

Heavy Rain alert : दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के मौसम ने शनिवार दोपहर को अचानक की करवट ले ली। माौसम में बदलाव के साथ कई जगह पर अच्छी बारिश हुई वहीं तेज हवा का रुख भी रहा। मौसम विभाग ने अचानक बदले मौसम को देखते हुए येलो एलर्ट जारी कर दिया। विभाग ने चताया कि आगामी 36 घंटे में तेज तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है और यहां पर येलो अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा व राजस्थान का क्षेत्र भी  इसकी चपेट में आ सकता है। अगले 36 घंटे तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मौजूदा समय में मॉनसून की उत्तरी ट्रफ रेखा जैसलमेर, बीकानेर, झुंझुनू, भरतपुर, रामपुर, सोनीपत, अनूप नगर और से होकर गुजरती है। जो दक्षिण-पश्चिम मॉनसून को देश के शेष हिस्सों में पहुंचने के लिए रफ्तार देने के लिए अनुकूल है। अगले दो दिनों में मॉनसून पूरे देश को कवर कर सकता है।

दिल्ली व हरियाणा का मौसम बदला 

मानसून के चलते देश के काफी हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है, लेकिन राजधानी दिल्ली में बारिश का इंतजार किया जा रहा था। शनिवार दोपहर बाद दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा का मौसम में बदल गया। जहां पर अच्छी बारिश दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। विभाग का कहना है कि आज शाम को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ों और कच्चे ढांचों को नुकसान की आशंका भी जताई गई है। इसी तरह राजस्थान में भी शनिवार रात को वर्षा की संभावना है और दिल्ली में बदल रहे मौसम का असर राजस्थान के भी कुछ हिस्से में दिखाई दे सकता है।