महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे का पीए गिरफ्तार, पत्नी की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में हुई है गिरफ्तारी
Nov 25, 2025, 08:37 IST
RNE Network.
महाराष्ट्र की शक्तिशाली मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंकजा मुंडे महाराष्ट्र की महायुति सरकार में अभी भाजपा की तरफ से पर्यावरण मंत्री है।
महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक ( पीए ) अनंत गर्जे को पत्नी डॉ गौरी पाल्वे गर्जे की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में पुलिस ने रविवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है। गौरी ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

